झांसी। उत्तर मध्य रेल भारत स्काउट एंड गाइड्स पृथ्वीराज चौहान प्रथम ग्रुप झांसी द्वारा 7 से  13 जून तक वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशुल्क शीतल जल वितरण का कार्य किया गया। इस सेवा कार्य में प्रतिदिन लगभग 30 स्काउट एवं गाइड ने भाग लिया। मंगलवार को इस जल सेवा का समापन स्टेशन निदेशक झांसी सीमा तिवारी द्वारा यात्रियों को जल वितरण कर किया और निरंतर सेवा को अपना ध्येय बनाने की अपील की। उन्होंने सेवा कार्य में लगे कब, स्काउट रॉबर एवं स्काउटर को बहुत-बहुत धन्यवाद देते हुए उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान दुर्गा प्रसाद कुशवाहा ग्रुप लीडर स्काउट द्वारा सभी सदस्यों की प्रशंसा करते हुऐ स्काउट एवं गाइड को सदैव परोपकार और जनसेवा में सबसे आगे रहने के लिए प्रेरित किया गया। ग्रुप सचिव दिनेश कुमार कुशवाहा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुऐ भविष्य में इसी प्रकार जनसेवा करते रहने का आग्रह किया। कार्यक्रम में परमानंद कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा, कपिल देव, धीरज कुशवाहा, विकास साहू, पंकज देवधर, शशिकांत कुशवाहा, संजीव कुमार एवं रवि पटेरिया सहित स्काउट एवं गाइड के सदस्य उपस्थित रहे।