6 वर्ष पूर्व धमका कर किया था दुराचार, लड़की पहुंची डिप्रेशन में 

झांसी। जिले में कोतवाली क्षेत्र में घर में अकेली नावालिग किशोरी के साथ के उसके ही मौसा ने दुष्कर्म कर रिश्तों को शर्मसार कर दिया। 6 वर्ष पूर्व धमका कर किया था दुराचार, लड़की पहुंच गयी थी डिप्रेशन में। पता चलने पर परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अनिल राजपूत जरखड राठ के खिलाफ दुष्कर्म समेत पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

कोतवाली निवासी किशोरी के पिता का कहना है कि आरोपी उसका साढू उनके घर के पास ही रहता था। नजदीकी रिश्तेदार होने की वजह से रोजाना उसका घर आना-जाना था। कई बार वह बच्ची को पढ़ाने के लिए भी घर में आता था। कुछ वर्ष पहले वह लोग घर से बाहर गए थे और लड़की घर में अकेली थी। इस दौरान मौका देख कर आरोपी ने बेटी के संग दुष्कर्म किया और भाग निकला। परिजनों को घर आने पर बेटी काफी सहमी हुई दिखी। बाद में वह डिप्रेशन में चली गई। हालत देख कर जब उपचार कराया गया और गहन पूछताछ की तब बेटी ने पूरी सच्चाई बता दी। यह बात सुनकर उनके होश उड़ गए। वह लोग किशोरी को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है, आरोपी की तलाश की जा रही है।