झांसी। संघर्ष सेवा समिति के तत्वावधान में म्यूजिक एल्बम सॉन्ग 26/01 वंदे मातरम का का आयोजन किया जा रहा है। समिति के अध्यक्ष डॉ संदीप सरावगी ने कहा कि हिंदुस्तान के हर धर्म के अंदर देशभक्ति की गंगा बह रही है इसी को बरकरार रखते हुए समिति के द्वारा म्यूजिक एल्बम सॉन्ग वीरांगना फिल्म्स प्रोडक्शन के प्रोड्यूसर प्रमेंद्र सिंह सरकार द्वारा कराया जा रहा है।

इस एल्बम के डायरेक्टर मनीष सोनी, प्लेबैक सिंगर सोरेन भट्ट जो कई हिंदी फिल्म एवं उड़ीसा के बेस्ट सिंगरों में से एक हैं। म्यूजिक एल्बम देशभक्ति की भावना हर एक हिंदुस्तानी के मन में होना चाहिए को दर्शाता है। यह सॉन्ग काफी प्रेरित करने वाला है। 15 अगस्त को म्यूजिक सॉन्ग पूरे देश में धूम मचाएगा।  इसमें बहुत ही अच्छे तरीके से स्क्रीनप्ले दर्शाया गया है जिसमें मुख्य भूमिका के रूप में रितु जादव दिखाई देंगी जो कि CISF की अफसर हैं। इस गाने में वह प्रभावशाली किरदार निभाएंगी।

इस एल्बम में मुंबई के कई जूनियर आर्टिस्ट भी कार्य कर रही हैं। अनुभवी टीम के मार्गदर्शन में म्यूजिक एल्बम को 5 अगस्त तक रिलीज किया जाएगा। इसे हिंदुस्तान की वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन से रजिस्टर्ड कराया गया है जिसको कई ओटीटी एवं MP4 सोशल प्लेटफार्म जैसे कि ऐमेज़ॉन, एप्पल म्यूजिक, जिओ सावन जैसे अनेकों प्लेटफार्म पर एक साथ रिलीज किया जाएगा।