नहाते समय किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया था

झांसी। जनपद के थाना बंगरा क्षेत्र में ब्लैकमेलिंग और छेड़छाड़ से परेशान होकर 11वीं कक्षा की छात्रा ने इस लिए सुसाइड कर लिया क्योंकि पड़ोसी मनचला युवक फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बातचीत जारी रखने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था और आते-जाते छेड़छाड़ भी करता था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया है।

सकरार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी16 वर्षीय किशोरी का पड़ोस का अनुराग यादव उर्फ सोंटू से दोस्ती के संबंध थे। युवक द्वारा नहाते समय किशोरी का अश्लील वीडियो बना लिया था और उसकी आड़ में किशोरी से बातचीत व अश्लील हरकतें करता था। इसकी जानकारी लगने पर परिजनों ने किशोरी को समझाया। इस पर  उसने आरोपी युवक से बातचीत बंद कर दी। परिजनों ने आरोपी अनुराग के घर जाकर उलहाना दिया। तब अनुराग ने भी माफी मांग ली थी। मृतका के भाई के अनुसार “उलहाना देने के बाद भी अनुराग नहीं सुधरा। रास्ते में वह बहन से छेड़छाड़ करता था और बात करने के लिए मजबूर कर रहा था। वह धमकी देता था कि बात नहीं करोगे तो भाई को जान से मार देंगे। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर रहा था। इससे बहन परेशान हो चुकी थी। उसने बात करने के लिए जबरन बहन को एक फोन भी दे दिया था।
गुरुवार रात को बहन ने पिता को बताया कि अनुराग मान नहीं रहा है, वो बातचीत के लिए दबाव बना रहा है। रात को बहन को समझाया और सुबह उलहाना लेकर दोबारा अनुराग के घर जाना था।” शुक्रवार को बहन नहाने के लिए बाथरुम में गई थी। उसने नहाया और फिर ऊपर शेड के पाइप में दुपट्‌टा से फंदा बनाकर झूल गई। काफी देर तक बाहर नहीं आई तो मां ने आवाज दी। लेकिन बहन नहीं बोली। रोशनदान से देखा तो बहन फंदे पर झूल रही थी। मां के चीखने-चिल्लाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। दरवाजा तोड़ा तो बहन की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना पर सरकार थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सबूत एकत्र किए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी थी, उससे बड़ा भाई है जबकि पिता खेती किसानी करते हैं।
मामले में एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि युवक की उत्पीड़न से परेशान होकर एक लड़की ने सुसाइड किया है। परिजनों की तहरीर पर अनुराग यादव पर धारा 305 (नाबालिग को आत्महत्या के लिए मजबूर करना) का केस दर्ज किया है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।