झांसी। झांसी के थाना टोड़ी फतेहपुर क्षेत्र के बिजौरा गांव की इंटरमीडिएट की छात्रा ने कतिपय कारणों के चलते महोबा में रिश्तेदार के घर सल्फास की गोली खा ली। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया है।

हरपालपुर में उसकी मां रहती थी। शनिवार को मां से मिलकर महोबा लौटी थी। उसी दिन शाम को उसने जहर खा लिया। जहर खाने से वह अचेत हो गई। रिश्तेदार अचेत हाल में उसे लेकर झांसी पहुंचे। यहां मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। दो दिन से उसकी हालात नाजुक बनी हुई थी। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। भाई पंकज का कहना है कि उसके जहर खाने की वजह साफ नहीं हुई है।

जिले के टोड़ीफतेपहुर थानान्तर्गत ग्राम बिजौरा निवासी लगभग 20 वर्षीय वर्षा पाल इंटरमीडिएट की छात्रा थी और महोबा में रिश्तेदार के घर रह कर अध्ययन कर रही थी। इसके साथ ही वह ब्यूटीपार्लर में काम सीख रही थी। जीजा देवन्द्र पाल और भाई पकंज के अनुसार वर्षा के पिता बलराम पाल लगभग ढाई वर्ष पहले एक्सीटेट में अपनी जान गवां चुके थे। उनका हरपालपुर में मकान है जहां उसकी मां रहती है।

शनिवार को मां से मिलकर महोबा लौटी थी। उसी दिन शाम को उसने जहर खा लिया। जहर खाने से वह अचेत हो गई। रिश्तेदार अचेत हाल में उसे लेकर झांसी पहुंचे। यहां मेडिकल कॉलेज में इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था। दो दिन से उसकी हालात नाजुक बनी हुई थी। सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई। भाई पंकज का कहना है कि उसके जहर खाने की वजह साफ नहीं हुई है। संभावना है कि विवाद के चलते उसने आत्मघाती कदम उठाया है।