– राष्ट्रभक्त संगठन के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने स्थापित कराई नई प्रतिमा

झांसी। नबावाद थाना क्षेत्रांतर्गत कचहरी चौराहा के पास बने शिक्षा भवन (ज्वाइंट डायरेक्टर आवास) के पास स्थित मंदिर से अराजक तत्वों द्वारा दुर्गा मां की प्रतिमा को तोड़ कर ले जाने से सनसनी फैल गयी। स्थानीय निवासियों की सूचना पर राष्ट्रभक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अडजरिया सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुँच गया।
नबाबाद पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास छानबीन शुरु की गयी लेकिन कुछ भी हाथ नहीं लगा। बढ़ते जनाक्रोश को देख अंचल अडजरिया ने एसएसपी से फोन पर वार्ता करते मंदिर में पुनः नई मूर्ती स्थापित कराये जाने की मांग की गयी। जिस पर पुलिस अधिकारियों द्वारा दुर्गा जी की नई मूर्ती को मंगाकर विधिविधान के साथ मंदिर में स्थापित कराई गयी।
इस मामले में नबावाद थाना पुलिस ने अज्ञात अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरु कर दी है। अंचल अडजरिया सहित समस्त क्षेत्रवासियों द्वारा जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गयी। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। इस दौरान एलआईयू इंस्पेक्टर, नबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक, जोनल इंस्पेक्टर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।