झांसी। गहोई गौरव संस्था ने समाज के 51 मेधावी छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गहोई वैश्य महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.के .कठैल, विशिष्ट अतिथि गहोई वैश्य पंचायत झाँसी के अध्यक्ष प्रकाश नोगरैया एवं अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गैडा ने की।

प्रारंभ में संयोजक के डी गुप्ता ने उक्त कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे दिन रात मेहनत करते हुए पढाई कर रहे हैं उनको प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे कार्यक्रम ज़रूरी हैं। संस्थापक अध्यक्ष मनमोहन गेडा ने अतिथियों का स्वागत किया। तत्पश्चात सत्र 2022-23 में समाज के जो बच्चे 10,12 UP बोर्ड /CBSE बोर्ड/ ICSE बोर्ड मे उच्च अंकों से पास हुए हैं उनको एवं उनके माता पिता को मुख्य अतिथि के के कठैल एवं विशिष्ट अतिथि प्रकाश नोगरैया ने स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

यू पी बोर्ड 12 में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले समाज के चरखारी निवासी शुभ चपरा को उनके पिता सुरेंद्र चपरा को सम्मानित किया। इसके साथ ही गहोई गौरव ने 51000/- की राशि उनके आगे की पढाई के लिए देने की घोषणा की। सुरेंद्र चपरा ने सभी गहोई गौरव सदस्यों को ह्रदय से धन्यवाद दिया और कहा कि समाज ने उनको उनके बेटे को सम्मानित करके बहुत ही नेक कार्य किया उन्होंने कहा कि मेरे बेटे शुभ की वजह से आज पूरे प्रदेश में उनको लोग पहचान रहे हैं।

मुख्य अतिथि के के कठैल ने कहा कि आज गहोई समाज के बच्चों ने हर क्षेत्र में अपना परचम लहराया है IAS/ PCS/ जज, तहसीलदार/ इंकम टैक्स कमिश्नर/ रेलवे इंजीनियर /डॉक्टर आदि क्षेत्रों में अपना और अपने परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। गहोई समाज को उनके उपर गर्व है। विशिष्ट अतिथि प्रकाश नोगरैया ने कहा कि झांसी में भी शिक्षा का हब बनना चाहिए जिससे बाहर पढ़ने जाने वाले बच्चे झांसी में ही रहकर तैयारी कर सकें। कार्यक्रम संयोजक विशाल गुप्ता एवं संजीव पहारिया ने बच्चों के बीच सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूँछे और सही जवाब देने वाले को सम्मानित किया गया l

गहोई गौरव ने IIT/NEET में जाने वाले बच्चों का सम्मान भी किया एवं आगे बच्चों के भविष्य के लिए कार्यशाला भी आयोजित की गयी जिसमें समाज के बच्चों के भविष्य के लिए टिप्स दिये गये। अतिथि के रूप में आये महासभा के वित्त सचिव संजय मोर ने कहा कि गहोई गौरव संस्था एक जिम्मेदार संस्था है इसके सदस्य बहुत ही ऊर्जावान कर्मठ लगनशील हैं जो गहोई समाज के अतिरिक्त भी अन्य समाज के हित के लिए कार्य करते रहते हैं। संरक्षक रामकुमार लोहिया व राजीव नगरिया ने कहा कि बच्चों को प्रोत्साहित करते रहना चाहिए जिससे बच्चों में आगे बढ़ने की लगन लगी रहती है।

कार्यक्रम में राम जी खरया, कृष्ण मुरारी गुप्ता, कमलेश सेठ रज्जु, अमित सेठ सरजी,संजय गुप्ता क्रशर, देवेंद्र गुप्ता क्रेशर, सुनील बिलैया बब्बल, राम कुमार गुप्ता, महेंद्र सेठ, अभिषेक डेंगरे, शैलेंद्र डेंगरे, अरविंद सेठ, आँजनेय गुप्ता, विवेक सेठ, भुवन भास्कर गुप्ता, गोपाल मर, राम जी सेठ, डॉ अमित बरसैंया, पवन सेठ, आकाश नीखरा, जितेंद्र बिलैया, सत्यव्रत सरावगी, अरविंद सेठ, अलका गैडा, श्रद्धा गैडा, रत्ना सेठ,नमिता बिलैया, अर्चना गुप्ता, कल्पना सेठ, सपना डेंगरे, कुमकुम गुप्ता, रुचि मर, वंदना पहारिया, सोनिया डेंगरे, संजना गुप्ता, आयुषी गुप्ता, सुनयना सेठ, आदि उपस्थित रहे। संचालन रवींद्र रूसिया एवं नितिन सरावगी एवं आभार महामंत्री जुगल किशोर सेठ व अचल खरया ने संयुक्त रूप से किया।