मोबाइल फोन में सट्टा की कई वेबसाइट चलती मिलीं 

0
211
Oplus_16908288

ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 2 और गिरफ्तार

झांसी । थाना प्रेमनगर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रेमनगर थाने की बिजौली चौकी इंचार्ज पवन जायसवाल ने मुखबिर की सूचना पर ग्रोथसेण्टर में स्कूटि से जा रहे दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने अपने नाम सीपरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित मोहल्ला न्यू नालगंज निवासी कल्पनाथ उर्फ कल्पेश व प्रेमगंज निवासी अमित रैकवार बताए। पुलिस ने उनके पास से दो मोबाइल फोन, 1060 रुपये नकद, फोन में मौजूद 3,29,216 रुपये के कॉइन बरामद किए। साथ ही बैंक खातों में जमा 2,71,262 रुपये सीज करा दिए।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल फोन में सट्टा की कई वेबसाइट चलती हुई पाई गई। आरोपी कल्पेश स्वयं इन वेबसाइट को बनाकर लोगों को आइडी देता था और उनसे ही  आईपीएल के क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाता था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here