MT&RS व PCME / NCR द्वारा कारखाना का निरीक्षण 

झांसी। MT&RS (मेंबर ट्रेक्शन & रॉलिंग स्टॉक) नवीन गुलाटी व PCME / NCR (प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/उत्तर मध्य रेलवे ) अनिमेश कुमार सिन्हा द्वारा 27 अगस्त को वैगन मरम्मत कारखाना झाँसी का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान उन्होंने heritage garden में अधिकारियों, पर्यवेक्षकों व कर्मचारियों द्वारा श्रमदान कर स्क्रैप द्वारा निर्मित की गई सजीव आकार इमारतों जैसे कि ताजमहल, इण्डिया गेट, ग्लोब, गेटवे ऑफ इण्डिया, कुतुब मीनार संग्रहालय, हेरीटेज गैलरी, आदि का अवलोकन कर काफी प्रशंसा की व संग्रहालय में एतिहासिक रोलिंग स्टॉक व अन्य रेल मदों के संग्रह को उल्लेखनीय व अद्वितीय प्रयास बताया।

स्क्रैप द्वारा निर्मित उक्त इमारतों व अप्रयोज्य वस्तुओं व स्क्रैप के अम्बार को हटाकर उस स्थान पर सुगन्धित बगीचों के निर्माण के मार्गदर्शक पूर्व मुख्य कारखाना प्रबन्धक व वर्तमान अपर मण्डल रेल प्रबन्धक आर.डी. मौर्या के इस उल्लेखनीय प्रयास व अनूठी पहल के लिये नवीन गुलाटी, MT&RS द्वारा उनकी प्रशंसा की गई व उक्त धरोहर के संरक्षण में निभा रहे अपनी अहम भूमिका के लिये वर्तमान मुख्य कारखाना प्रबन्धक आर.के. जाटव को बधाई दी। उन्होंने सामूहिक पुरस्कार की घोषणा की व उक्त कार्य में अपनी सहभागिता निभाने वाले सभी अधिकारी व कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देने हेतु भी निर्देशित किया।

इस अवसर पर अपर मण्डल रेल प्रबन्धक आर.डी. मौर्या, मुख्य कारखाना प्रबन्धक वैगन मरम्मत कारखाना झाँसी, सी.एम.एल.आर. कारखाना झाँसी, रेल कोच नवीनीकरण कारखाना झाँसी कमशः आर.के. जाटव, बृजेश कुमार पाण्डेय, अतुल कनौजिया तथा तीनों कारखानों के अन्य अधिकारी, पर्यवेक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।