झांसी । 28 अगस्त को सीनियर रेलवे इंस्टीट्यूट कमेटी द्वारा सीनियर रेलवे इंस्टिट्यूट मैदान पर राष्ट्रीय खेल दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत 6a साइड हॉकी प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी बृजेश कुमार चतुर्वेदी ने किया।

   आज का पहला फाइनल मुकाबला अंडर 12 बालक वर्ग में ध्यान चंद स्टेडियम एवं एल वी एम हॉकी अकादमी – बी के मध्य खेला गया। जिसमें ध्यानचंद स्टेडियम ने एल बी एम हॉकी अकादमी – बी को 4-3 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया ,एल वी एम हॉकी अकादमी – बी टीम उपविजेता रही।

अंडर 12 बालिका वर्ग अमेरिका फाइनल मुकाबला ध्यानचंद स्टेडियम और एल वी एम हॉकी अकादमी – बी के मध्य खेला गया जिसमें ध्यानचंद स्टेडियम ने पांच गोल कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।एल वी एम हॉकी अकादमी – बी टीम मात्र एक गोल ही कर सकी और उपविजेता रही।

अंडर 14 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला ध्यानचंद स्टेडियम- बी एवं एल वी एम हॉकी अकादमी – ए के मध्य खेला गया। जिसमें ध्यानचंद स्टेडियम -बी की टीम ने 7 गोल कर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया।एल वी एम हॉकी अकादमी – ए टीम मात्र तीन गोली ही कर सकी और उपविजेता रही।अंडर-19 बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला एल वी एम हॉकी अकादमी – ए एवं एल वी एम हॉकी अकादमी – बी के मध्य खेला गया जिसमें एल वी एम हॉकी अकादमी ए ने  07 गोलकर विजेता ट्रॉफी पर अपना कब्जा किया। जिसमें हनी कुशवाहा ने सर्वाधिक तीन गोल किए। उन्हें आज के मैच का मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।एल वी एम हॉकी अकादमी – बी टीम 05 गोल कर उपविजेता रही। टेक्निकल टेबल पर मुन्नालाल कुशवाहा एवं सुरेश चंद भगोरिया उपस्थित रहे एवं फाइनल मुकाबले के रेफरी सतीश चंद लाला,संजय भारती ,लखन लाल सलीमुद्दीन,मोहम्मद वहीद रहे।

इस अवसर पर सचिव मुकेश कुमार श्रीवास्तव ,मोहम्मद सईद , संतोष वर्मा, बृजेंद्र यादव, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, अशोक सेन पाली,अनिरुद्ध सिंह यादव, संजीव परिहार,नंदकिशोर, नीरज वर्मा,  मोहम्मद वहीद, जितेंद्र कुमार रायकवार, मुकेश यादव आदि कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।  कार्यक्रम का संचालन सुनील कुमार शर्मा एवं आभार उपाध्यक्ष मोहम्मद सईद ने व्यक्त किया।