झांसी । 6 सितंबर को प्रधान मुख्य बिजली इंजिनीयर उत्तर मध्य रेलवे ए के अग्रवाल द्वारा झाँसी मंडल के नव विद्युतिकृत रायरू – सुमावली (आमान परिवर्तन) रेलखंड पर विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण किया गया | इस दौरान बिजली, कर्षण से जुड़े सभी इंस्टालेशन खम्बे, OHE, TSS सहित सभी उपकरणों को आवश्यकतानुसार संचालित करते हुए विशेष रूप से परख की गयी | सभी संस्थापनों के कार्य गुणवत्ता की परख उपरान्त उक्त रेल खंड पर निरीक्षण विशेष गाडी से स्पीड 90 किमी प्रति घंटा की गति से स्पीड ट्रायल भी किया जा रहा है |

निरीक्षण के दौरान मुख्यालय से उप मुख्य बिजली वितरण इंजिनीयर (निर्माण) डी बी सिंह,, उप मुख्य बिजली इंजिनीयर (TRD) एस सी तिवारी सहित झाँसी मंडल से अपर मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार मिश्र, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (कर्षण) मयंक शांडिल्य, वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (परिचालन) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (सामान्य) संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल अभियंता (उत्तर) सुधीर कुमार सहित अन्य शाखाधिकारी उपस्थित रहे |