ताज एक्सप्रेस में पत्थरबाजी कर कांच क्षतिग्रस्त करने वाले को यात्रियों ने दबोचा

0
64

ग्वालियर। 15 मई को लगभग 12:00 बजे प्लेटफॉर्म क्र. 01 ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ग्वालियर पोस्ट स्टाफ गश्त कर रहा था इस दौरान गाड़ी सं. 12280 ताज एक्सप्रेस के कोच डी-1 के बाहर यात्रियों द्वारा एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़े हुए पाया गया।

पूछताछ में यात्री पुष्पेन्द्र शर्मा निवासी ग्वालियर द्वारा बताया गया कि उक्त व्यक्ति द्वारा भीख मांगी गई, भीख न देने पर उसने ट्रेन से उतरकर डी-1 कोच की आपातकालीन खिड़की पर गिट्टी/पत्थर फेंका, जिससे कांच टूट गया। इस पर आरोपी को आरपीएफ द्वारा सुरक्षा एवं अग्रिम कार्यवाही हेतु कब्जे में लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम देवेंद्र सिकरवार उर्फ सोनू पुत्र राकेश सिकरवार निवासी जिला गुना (वर्तमान में ग्वालियर स्टेशन क्षेत्र में खानाबदोश) होना बताया। आरोपी ने स्वयं को नशे का आदी एवं भीख मांगकर जीवनयापन करना स्वीकार किया। आरोपी के विरुद्ध धारा 153, 147, 145 एवं 155 रेल अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर मामला पंजीबद्ध किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here