झांसी। सांसद अनुराग शर्मा के प्रयास से संसदीय क्षेत्र झांसी – ललितपुर के स्टेशन चिरगांव, बरुआसागर, बबीना पर विभिन्न ट्रेनों का ठहराव शुरू हो गया है। इन ट्रेनों का ठहराव बंद था जिससे आम जनमानस को बहुत असुविधा हो रही थी इसको संज्ञान में लेते हुए झांसी ललितपुर के सांसद अनुराग शर्मा ने कई बार केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से पत्राचार एवं मुलाकात कर उनको पुनः प्रारंभ करने के लिए आग्रह किया था।

बीते 16 जून 2023 को संसद अनुराग शर्मा ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को पत्रांक संख्या -13392/एम्.पी./के.का./झाँसी/2023-24 के माध्यम से झाँसी के बबीना रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या -19165/19166 (अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस) ,झाँसी के चिरगाँव रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या-19167/19168 (अहमदाबाद -वाराणसी सिटी एक्सप्रेस ) एवं झाँसी के बरुआसागर रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या -12175/12176 (ग्वालियर -हावड़ा एक्सप्रेस) और गाड़ी संख्या -20975/20976 (आगरा कैंट – हावड़ा एक्सप्रेस )के ठहराव की बहाली की मांग की थी।

इसे संज्ञान में लेते हुए केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने झाँसी के बबीना रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या -19165/ 19166 (अहमदाबाद-दरभंगा एक्सप्रेस), झाँसी के चिरगाँव रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या-19167/19168 (अहमदाबाद -वाराणसी सिटी एक्सप्रेस ) एवं झाँसी के बरुआसागर रेलवे स्टेशन में गाड़ी संख्या -12175/ 12176 (ग्वालियर -हावड़ा एक्सप्रेस) और गाड़ी संख्या -20975/20976 (आगरा कैंट – हावड़ा एक्सप्रेस )के ठहराव पुनः प्रारम्भ की स्वीकृति प्रदान की है।