झांसी। जिले के मोंठ थाना क्षेत्र की परगना नहर में युवक का सड़ा-गला शव मिलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और कार्यवाही की।

झांसी के मोंठ थाना क्षेत्र की परगना नहर के चैकडैम से स्थानीय क्षेत्रवासियों ने असहनीय बदबू महसूस की। संदेह होने पर उन्होंने चैकडैम के पास जाकर देखा तो उसमें एक युवक की सड़ी-गली लाश फंसी दिखाई थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को चैक डैम से बाहर निकलवा कर कब्जे में लिया। इसके बाद उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया। काफी प्रयास के बाद भी मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 45 वर्षीय बताई जा रही है। साथ ही उसके शरीर पर सफेद रंग का गमछा होना बताया गया है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया है। संभावना है कि युवक की पानी में डूबने से मौत हुई है। मृतक कहां का व कौन है की पड़ताल की जा रही है।