झांसी । पुरानी पेंशन बहाली एवं लीडरशिप डेवलपमेंट के लिए उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रांतीय कार्यशाला का आयोजन लखनऊ के चारबाग स्थित एक होटल में किया गया, जिसमें प्रदेश के सभी जिलों से पदाधिकारी ने प्रतिभा किया।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए महिला शिक्षक संघ की उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली और लीडरशिप डेवलपमेंट के लिए संघ चरणबद्ध तरीके से अब आंदोलन करेगा। इसके लिए लखनऊ से दिल्ली तक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी है। रिटायरमेंट के बाद सम्मान पूर्वक जीने का सहारा है। मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए सरकार पुरानी पेंशन बहाल करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी जनपदों से पहुंचे जिला अध्यक्षों एवं अन्य पदाधिकारी को निर्देशित किया कि वह महिला शिक्षकों के हित में जो भी जरूरी कदम हो उन्हें उठाएं ,साथ ही संगठन की मजबूती और बिस्तर पर भी उन्होंने जोर दिया । महिला आरक्षण कानून पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए सुलोचना ने कहा कि जल्द ही महिला शिक्षक संघ प्रदेश के सभी जनपदों में कार्यक्रम आयोजित कर पुरानी पेंशन बहाली की लड़ाई का शंखनाद करने जा रहा है।प्रदेश महामंत्री अनुष्का ने बताया की पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रधानमंत्री, केंद्रीय शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ,शिक्षा मंत्री एवं मुख्य सचिव को सैकड़ो पदाधिकारी के द्वारा हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन भेजे जा रहे है।

कार्यशाला में प्रदेश वरिष्ठ संगठन मंत्री श्रीमती इंदु श्रीवास्तव, प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती अलका गौतम , ज्योति सिंह , सीमा सिंह प्रदेश संगठन मंत्री संगीता सिंह, डॉक्टर रितु त्यागी,हेमंन संत, प्रदेश मंत्री सुनीता यादव , साधना सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी रूचिता सिंह , शहनाज प्रवीन अनुशासन समिति प्रमुख अर्चना चौधरी ,संगीता सिंह मंडल अध्यक्ष बदायूं, अनीता तिवारी, मंडल अध्यक्ष झांसी प्रतिमा कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष कानपुर रूचि त्रिवेदी, मंडल अध्यक्ष मेरठ शशि कौशिक, मंडल अध्यक्ष लखनऊ ज्योत्सना मौर्य, प्रदेश सचेतक नीलम मध्यान, चंद्रकला सिंह एवं विभिन्न जनपदों से आई हुई जिला अध्यक्ष सहित सैकड़ो पदाधिकारी गढ़ उपस्थिति रहीँ। संचालन प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ मिनी ओहरी ने किया।