झांसी में भाजपा के महिला सम्मेलन में मोदी व योगी का आभार जताया 

झांसी । झांसी में लक्ष्मी गार्डन में भारतीय जनता महिला मोर्चा का नारी शक्ति बंदन अधिनियम सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि बेबी रानी मौर्य कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही यह महिला आरक्षण बिल संभव हुआ। पहली बार महिलाओं को राजनीति में आरक्षण मिला है। विपक्षी दल तो महिलाओं को टिकट ही नहीं देना चाहते हैं। भाजपा की ही सोच महिलाओं को टिकट देकर राजनीति में आगे बढ़ाने की है। अब जब ये बिल पास हो गया है तो मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।जिन्होंने कभी महिला आरक्षण बिल की कॉपी फाड़ दी थी। आज वही केंद्र सरकार द्वारा लाए गए महिलाओं को संसद, विधानसभाओं में 33 फीसदी कोटे का बिल पास होने के बाद राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री शुरू से ही महिलाओं के विकास के लिए तत्पर रहे, चाहे महिला सशक्तिकरण की बात की जाए, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की बात की जाए, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ,करोड़ शौचालय (इज्जत घर) का निर्माण कराया जा चुका है, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, ऐसी अनेकों योजनाएं हैं जो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लागू की, इस बिल से लाखों महिलाओं के सपने पूरे होंगे इसीलिए आज भारत के सर्वोच्च पद पर राष्ट्रपति के पद पर एक महिला विराजमान है नरेंद्र मोदी जी को बहुत-बहुत धन्यवाद!

विशिष्ट अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा एवं राज्य सभा सांसद गीता शाक्य ने कहा यह नारी शक्ति का देश है अब सामान्य महिला कार्यकर्ता को भी नेतृत्व करने का मौका मिलेगा मोदी जी ने महिलाओं का सम्मान बढ़ाया अन्य सरकारों में महिलाओं के साथ दुराचार की घटनाएं हुआ करती थी आज प्रधानमंत्री मोदी और योगी के कारण महिलाएं सुरक्षित हैं, बदमाशों का आतंक खत्म हुआ है संपूर्ण नारी शक्ति मोदी जी को धन्यवाद देती है!

सांसद अनुराग शर्मा ने कहा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति बंधन अधिनियम विकसित भारत के निर्माण में मिल का पत्थर साबित होगा! विधायक राजीव सिंह परीक्षा ने कहा पहले महिलाएं अन्य सरकारों में रात को घर से निकल नहीं पाती थी बदमाशों का डर सताता था लेकिन अब योगी सरकार में मोदी सरकार में बदमाश भाग खड़े हुए और महिलाएं स्वतंत्र रूप से सुरक्षित महसूस करते हुए कहीं भी आ जा सकती है! विधायक रवि शर्मा ने कहा भारत में शुरू से ही नारी शक्ति का सम्मान हुआ है हमारे यहां देवी पूजी जाती है और भारतीय जनता पार्टी महिलाओं का सम्मान करती है अन्य सरकारों में महिलाओं का सम्मान नहीं था मोदी जी ने नारी सशक्तिकरण बिल लाकर भारत की महिलाओं को सम्मान दिया। महापौर बिहारी लाल आर्य ने कहा हमारा देश दिन प्रतिदिन तरक्की कर रहा है और प्रधानमंत्री महिलाओं के लिए यह बिल लाकर महिलाओं को सम्मानित किया है!

महिला सम्मेलन में कुछ गीत भी प्रस्तुत किए गए जिसमें , जो राम को लाए हैं हम उनको लाएगें, इस जीत पर महिलाएं झूम उठी! एनसीसी क्रेडिट का सम्मान किया गया तथा एक जिला एक उत्पाद के तहत अतिथियों को टेडी बेयर भेंट किए गए! मंच पर जिला अध्यक्ष हेमंत परिहार, इंद्रा गुप्ता, विधायक राजीव सिंह परीक्षा, विधायक रवि शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, सुमन पुरोहित, एम एल सी रमा निरंजन, बाबूलाल तिवारी, प्रमोद कुमारी राजपूत ,चित्रा सिंह, गिरिजा तिवारी ,डॉ कंचन जायसवाल ,मुकेश मिश्रा, नीता अवस्थी, अपर्णा दुबे ,रचना राजपूत ,मोना शुक्ला, सुशीला कुशवाहा, अनीता चौरसिया सीमा शर्मा, उषा सारोठिया, रीना अधिकार, अभिलाषा सहारा, रणजीत कौर, कुसुम, मंजू लता सक्सेना, प्रियांशु दे जिला मीडिया प्रभारी भारतीय जनता पार्टी महानगर झांसी आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता इंद्रा गुप्ता ने व संचालन नीलम सकरैया ने एवं आभार मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन पुरोहित ने व्यक्त किया।