विकास कार्यों का जायजा लिया, विण्डो ट्रैलिंग निरीक्षण किया 

झांसी। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा शनिवार को झाँसी स्टेशन से भीमसेन रेलखंड और भीमसेन से चित्रकूटधाम कर्वी रेल खंड जिसमें झाँसी – भीमसेन, भीमसेन – खैरार- बांदा- चित्रकूट धाम कर्वी तथा खैरार – वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलखंड का सघन निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए।

झाँसी – भीमसेन रेलखंड से निरीक्षण के दौरान उन्होंने समपार फाटक संख्या 127 का निरीक्षण व उरई स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का जायजा लिया | उरई से प्रस्थान कर अमृत स्टेशन के रूप में विकसित हो रहे पोखरायां का निरीक्षण करते हुए DRM विशेष गाडी से भीमसेन ठहराव लिया जहाँ उन्होंने शाखाधिकारियों के साथ पैनल रूम, टिकट बुकिंग कार्यालय तथा नव निर्मित FOB का निरीक्षण किया |
भीमसेन – खैरार रेलखंड के निरीक्षण के दौरान रेलखंड के मध्य आने वाले स्टेशनों में श्री सिन्हा ने घाटमपुर स्टेशन पर उपलब्ध रेलगाड़ियों के संचालन पैनल के साथ-साथ यात्री सुविधाओं का जायजा लिया अमृत स्टेशन योजना के तहत चयनित घाटमपुर स्टेशन के निरीक्षण के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक द्वारा निर्माण कार्य की समीक्षा की गयी तथा सर्कुलेटिंग क्षेत्र व उपलब्ध यात्री सुविधाओं की बेहतरी हेतु निर्देश दिए |

इसके पश्चात श्री सिन्हा ने बांदा स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पर चल अमृत स्टेशन विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन पर चल रहे कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के दिशा निर्देश दिए। चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन पहुंचकर उन्होंने द्वितीय प्रवेश द्वार के कार्य के साथ प्लेटफार्म के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। श्री सिन्हा ने पैनल रूम, यात्री सुविधाओं का भी सघन निरीक्षण किया ।इसके पश्चात चित्रकूट धाम कर्वी से महोबा के मध्य विंडो ट्रैलिंग निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति) डी पी गर्ग , वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशिकांत त्रिपाठी, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं टेलिकॉम अभियंता अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अतुल यादव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (जी) संजय कुमार, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (मध्य) कपिल गोयल, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (पूर्व ) आयुष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारीगण, पर्यवेक्षक व् कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।