झांसी। जिले के नवाबाद थाना अंतर्गत पुरानी तहसील में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात लोग स्टाम्प वेंडर का नोटों से भरा बक्सा लेकर रफूचक्कर हो गए। बक्सा में लगभग 5 लाख रुपए और अन्य दस्तावेज रखे होने का दावा किया जा रहा है।

झांसी शहर अंतर्गत पुरानी तहसील में जाहिद नाम का व्यक्ति स्टम्प वैंडर है। उसके मुताबिक तहसील में वह स्टाम्प का काम करता है। खाना खाने के लिए वह अपने सहयोगी को बस्ते पर छोड़कर गया हुआ था। लौटकर आया तो उसका बक्सा गायब था। जिसमें 5 लाख रुपए और अन्य दस्तावेज रखे हुए थे। इसकी सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करते हुए छानबीन शुरु कर दी।