धार्मिक नगरी ओरछा में हरदौल बैठका के समीप 16 मनिहारी की दुकानों में साज़िशन आग ?

0
63

सीसी टीवी फुटेज खंगाले, जांच पड़ताल जारी निष्कर्ष का इंतजार 

ओरछा मप्र संवाद सूत्र। देश विदेश में प्रसिद्ध धार्मिक नगरी ओरछा में रामराजा मंदिर से कुछ दूर हरदौल बैठका के समीप रात्रि में आग की लपटों में अचानक एक के बाद एक लगभग 16 अस्थाई मनिहारी (चूड़ी, श्रृंगार, खिलौने) की टपरेनुमा दुकानें सामान सहित जल कर खाक हो गयीं और कोई बचा नहीं पाया जिससे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ है। आग किन परिस्थितियों में लगी की जांच जारी है, किंतु आग लगने के पीछे साज़िश की चर्चाओं का बाजार गर्म है तभी तो विधायक अनिल जैन ने कहा यदि किसी ने जानबूझकर अग्निकांड किया है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

हालांकि स्थानीय विधायक अनिल जैन, कलेक्टर जमुना मिठे, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कृष्ण कुमार पांडे, तहसीलदार एवं थाना प्रभारी सहित अन्य प्रशासनिक अमले द्वारा मौका मुआयना कर आग के लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया, किंतु निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे। जांच के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए।

विधायक अनिल जैन ने घटना स्थल पर पीड़ित दुकानदारों से चर्चा की उन्हें तत्काल सहायता राशि दिए जाने के निर्देश प्रशासनिक अधिकारियों को दिए जिसके उपरांत प्रभावित दुकानदारों को जिला प्रशासन के द्वारा 12-12 हजार रुपए की राशि प्रत्येक प्रभावित दुकानदार को देने की घोषणा की गई। इसके साथ साथ विधायक अनिल जैन ने भी अपनी विधायक निधि से पीड़ित दुकानदारों को पांच-पांच हजार रुपए देने की घोषणा की। दुकानदारों के नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here