29608 पद सरेंडर करने के विरोध में UMRKS का विरोध प्रदर्शन

0
208

अध्यक्ष रेलवे बोर्ड को मुख्य कारखाना प्रबंधक के माध्यम से भेजा ज्ञापन

झांसी। अखिल भारतीय रेलवे स्तर पर रेलवे बोर्ड द्वारा किए जा रहे 29608 पद सरेंडर के विरोध में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के आवाहन पर देशव्यापी विरोध पखवाड़ा के क्रम में शुक्रवार को उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ के कारखाना मंडल अध्यक्ष संजीव वर्मा के नेतृत्व में सैकड़ों कर्मचारियों ने एक विरोध प्रदर्शन किया ।

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने रैली में एकत्रित होकर मुख्य कारखाना प्रबंधक झांसी के माध्यम से अध्यक्ष रेलवे बोर्ड को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञात हो रेलवे बोर्ड द्वारा 24 अप्रैल 2026 को 29608 पद सरेंडर करने के लिए एक आदेश जारी किया वहीं दूसरी ओर हजारों पदों के लिए रि-इंगेजमेंट पॉलिसी के तहत सेवानिवृत्ति कर्मचारियों की एवं आउटसोर्स कर्मचारी की भर्ती की जा रही है, वहीं रेलवे में दिन प्रतिदिन रेल का विस्तार हो रहा है रेल, रेलगाड़ी, रेलवे स्टेशन, रेल कारखाने में निरंतर वृद्धि होती जा रही है, जहां पदों का सृजन होना चाहिए वहीं पदों को सरेंडर कर सरकार की दोहरी नीति कर्मचारियों के भविष्य एवं नौजवानों की नौकरी पर संकट पैदा कर रही है।

रैली में प्रमुखता से जोनल अध्यक्ष हेमंत कुमार विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष संतोष राठौर, संगठन मंत्री विवेक कुणाल, शाखा अध्यक्ष सर्वेश कुमार, हेमंत नायक, लोकेश सिंह, शाखा सचिव पंकज पांडेय, रविकांत अग्निहोत्री, दीपक सोलंकी, रामलखन, दीपेंद्र गुप्ता, सुमंत प्रजापति, कुलदीप नायक, परवेज अहमद, प्रदीप शुक्ला, अनिरुद्ध सिंह, दिलीप राय, राजकुमार, आशीष तोमर, सुनील शर्मा, रमेश पटेल, अमित थापक, रविनेश पटेल, नीरज प्रजापति, शान मोहम्मद, राम भारत गौड़, रामहेत मीणा, अंशुल जैन, मुकेश कुमार इत्यादि सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे। कारखाना मंडल मंत्री दयानिधि मिश्रा ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here