झांसी। राजकीय संग्रहालय सभागार में समाजवादी पार्टी की बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि योगदान सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद फहद ने कहा लोकसभा चुनाव मजबूती से लड़ने की समाजवादी पार्टी तैयारी कर रही है, कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जोरों से कार्य करें।
उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष से एक ऐसी सरकार चल रही है जिसने देश को खोखला कर दिया जिसका असर आम जनता में देखने को मिल रहा है। देश को मजबूत बनाने के लिए सरकार बदलना होगा। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में नफरत फैलाने का कार्य कर रही है, धर्म जाति के नाम पर लोगों को बांटने का कार्य कर रही है। यह जहरीले हवाएं हमारे आगामी देश के भविष्य के लिए खतरनाक साबित होगी। इन जारी हवाओं को खत्म करने के लिए हमें किसी तरह इस सरकार को देश से भागने का कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पिछड़ा दलित और अल्पसंख्यक को लेकर के पूरे देश में मुहिम चला रहे हैं और सभी को एक जुट करके आगामी लोकसभा चुनाव में जुड़ जाने का प्रयास कर रहे हैं। देश के भविष्य के लिए केवल चार महीने रह गए हैं अब हम सभी कार्यकर्ताओं को राजनीतिक फिक्र करते हुए जनता के समक्ष सामाजिक मुद्दे ले जाकर जनता का हित करने का कार्य करना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने रोजगार खत्म कर बेरोजगार बना दिया गया भारतीय जनता पार्टी में आईटीआई सेल बूथ पर उसका भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है और हमारे देश व प्रदेश की भोली भाली मासूम जनता उनके बहकावे में भी आ गए लेकिन अब देश में बदलाव का माहौल है जनता से संवाद करके निश्चित हम मजबूत होंगे उन्होंने कहा कि संगठन एक चयन की तरह है जिसे एक दूसरे की कड़ी से जोड़कर चलाया जाता है हम बूथ स्तर से लेकर के सेक्टर स्तर तक मजबूती से कार्य करें। संपर्क और संवाद करके ही हम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अपूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के 80 लोकसभा सीट जितने को लक्ष्य पूरा कर सकते हैं।
इस दौरान पूर्व एम.एल.सी श्याम सुन्दर सिंह यादव, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह भोजला, जिला महासचिव विजय कुमार कुशवाहा, वरिष्ठ नेता अरविन्द्र वशिष्ठ, एस.सी एस.टी प्रकोष्ठ राष्ट्रीय महासचिव विजय झांसिया, प्रदेश सचिव स्वदेश पटेल एंव अन्य वाक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में प्रमुख रूप से दीपाली रायकवार प्रदेश सचिव, शोभा कुशवाहा प्रदेश सचिव महिला सभा, सलीम खान जादा पूर्व जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, मीरा रायकवार राष्ट्रीय सचिव महिला प्रकोष्ठ, जिला उपाध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा, जितेंद्र पाल सिंह जीतू बम्हरोली, अजय सिंह अतरौली जिला पंचायत सदस्य, चा़द राईन, विजय प्रताप सिंह बच्चा सिंह, बबीना विधानसभा अध्यक्ष संजय पाल, पूर्व अध्यक्ष तोड़ी फतेहपुर मलखान चौधरी, जिला पंचायत सदस्य अमनदीप यादव, गरौठा विधानसभा अध्यक्ष जनक सिंह गौर, पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी श्री राकेश पहलवान, बबीना कैंट अध्यक्ष श्री शैलेंद्र यादव, बड़ागांव ब्लाक अध्यक्ष गौरव यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी शिशुपाल सिंह यादव, मऊ नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, भगवत राजपूत पूर्व उपाध्यक्ष, भगवती कुशवाहा, मीरा परिहार, सीमा श्रीवास्तव, जिला सचिव महीपत झा एडवोकेट, शोएब मकरानी, नीरज यादव नगर अध्यक्ष टोड़ी फतेहपुर, सतीश कुमार मिश्रा पूर्व सचिव, अरविंद पटेल जिलासचिव, आरिफ खान मीडिया प्रभारी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहें। संचालन जिला महासचिव विजय कुमार कुशवाहा ने किया। आभार सदस्य इंडो जर्मन टूल रूम भारत सरकार अरविन्द वशिष्ठ ने किया।