झांसी। इंडियन डेंटल एसोशिएशन के झांसी ब्रांच में वार्षिक चुनाव हुए। जिसमें तत्कालीन अध्यक्ष डॉ गौरव गुप्ता बिसवारी ने अपने कार्यकाल पूरा होने पर सबको धन्यवाद दिया एवम् अपना पद नये अध्यक्ष डॉ साकेत सक्सेना को शपथ दिलाई।

चुनाव में नई कार्यकारिणी का भी गठन हुआ जिसमें अध्यक्ष डॉ साकेत सक्सेना, सचिव डॉ शरद कुमार, उप सचिव डॉ गौरव बजाज, उपाध्यक्ष डॉ शिवाशीष खरे व  डॉ अज़हर, कोषाध्यक्ष डॉ निशांत साहू, cde कंवेनोर डॉ पूजा श्रीवास्तव व डॉ शलभ सोनी, निर्वाचित अध्यक्ष डॉ अंकित गुप्ता, प्रदेश कार्यकारिणी के लिए झांसी से डॉ धीरज प्रकाश, डॉ विजय भारद्वाज एवं डॉ राज कमल श्रीवास्तव को चुना गया। झांसी की कार्यकारिणी समिति के लिए डॉ पंकज प्रकाश, डॉ बी एस राजपूत एवं डॉ अमित यादव को चुना गया। डॉ अब्दुल शफ़ीक़ को खेल सचिव के लिए चुना गया। महिला दंत परिषद के चुनाव में डॉ जिज्ञासा साहू को अध्यक्ष एवं डॉ पूजा तिवारी को सह अध्यक्ष चुना गया।

अंत में पूर्व सचिव डॉ शिवाशीष खरे ने सभी को धन्यवाद दिया एवं नये सचिव डॉ शरद कुमार को शपथ दिलाई। सचिव डॉ शरद कुमार ने सबका आभार व्यक्त किया।