कानपुर में मुख्यालय कार्यकारिणी सभा लिया गया निर्णय 

कानपुर। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाईज संघ की कानपुर में आयोजित 60 वीं मुख्यालय कार्यकारिणी सभा में एन एफ आई आर के संयुक्त महामंत्री एवं एन सी आर ई एस के महामंत्री आर पी सिंह ने एन पी एस को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाली के पक्ष में 21 एवं 22 नवंबर को हुए हडताल मतदान की ओर लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

उन्होंने हुए बताया कि उत्तर मध्य रेलवे का 98% से ज्यादा रेल कर्मचारी हड़ताल के पक्ष में है और इसी क्रम में सरकार का ध्यान आकृष्ट करने के लिए एन एफ आई आर ने 8 से 11 जनवरी 2024 तक सभी मंडलों/डिपो/यूनिटों पर लगतार चार दिन रिले भूख हडताल करने का आव्हान किया है |
इस भूख हड़ताल की सफलता के बावजूद भी यदि सरकार पुरानी पेंशन योजना लागू करने के लिए कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाती है तो एन एफ आई आर/एन सी आर ई एस का नेतृत्व विवश होकर रेल हडताल के लिए बाध्य होगा ।
इस मीटिंग में एन सी आर ई एस के अध्यक्ष वी जी गौतम, झांसी से मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह, मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल, मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य विवेक चढ्ढा, इंद्र विजय सिंह, आरती तमोरी, दीपिका तिवारी, महेन्द्र सेन, के के त्रिपाठी के साथ प्रयागराज एवं आगरा मंडल के केन्द्रीय पदाधिकारी तथा मुख्यालय कार्यकारिणी सदस्य शामिल रहे |