झांसी। झांसी के गरौठा में खेत पर गई एक महिला ने विषाक्त खा लिया। उसे उपचार के लिए झांसी मेडिकल कालेज लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मृतका ने यह कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो सका।

जिले के गरौठा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुरखुरू निवासी लगभग 30 वर्षीय चमेली अहिरवार पत्नी कमलेश विगत दिवस खेत पर गई थी। जहां कतिपय कारणों से उसने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर उसे उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।

मृतका के ससुर परशुराम के अनुसार चमेली का पति शराब पीने का आदी था। शराब के नशे में अक्सर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होता था। संभावना है कि आए दिन के झगड़े से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली।