आन लाइन सट्टा में फरार बर्खास्त सिपाही ने न्यायालय में किया समर्पण

0
84

झांसी। जनपद पुलिस के लगातार दबाव एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप आन लाइन सट्टा में वांछित आऱोपी हाथरस के बर्खास्त सिपाही ने झांसी में न्यायालय में किया सरेंडर। न्यायालय द्वारा अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जिला कारागार झाँसी भेजा गया।

गौरतलब है कि पुलिस द्वारा रॉयल सिटी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में पकड़े गए ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट में भाजपा नेता आशीष उपाध्याय और स्वाट टीम के पूर्व सिपाही रजत कुमार पुत्र श्यामवीर सिंह निवासी ग्राम समदपुर, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस का नाम सामने आया था। इसके अलावा नवाबाद थाना में दर्ज ऑन लाइन क्रिकेट सट्टा में भी सिपाही रजत का नाम आया था। इसके बाद उसे उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा से बर्खास्त कर दिया था। पुलिस की टीमें लगातार रजत की तलाश में छापेमारी कर रही थी। पुलिस के दबाव के चलते बर्खास्त सिपाही रजत कुमार ने आज झांसी न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

उक्त आरोपी थाना सीपरी बाजार पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा/जुआ से संबंधित पंजीकृत मु0अ0सं0 205/2026 धारा 112 (2) बीएनएस एवं 3/4 सार्वजनिक जुआ अधिनियम में नामित/वांछित था। उसकी गिरफ्तारी हेतु संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी तथा उसकी तलाश में प्रभावी प्रयास किए जा रहे थे।

आपराधिक इतिहास-

1- मु0अ0सं0 208/2026 धारा 106 (1), 281 बी0एन0एस० थाना नवाबाद जनपद झांसी

2- मु0अ0सं0 205/2026 धारा 112 (2) व 3/4 सार्वजनिक जुआं अधि० थाना सीपरी बाजार झांसी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here