मामले की गंभीरता को देखते हुए रेलवे सुरक्षा बल क्राइम विंग (क्राइम प्रिवेंशन) झांसी एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट चित्रकूटधाम कर्वी द्वारा संयुक्त रूप से क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करते हुए सुरागरसी एवं पतारसी की कार्रवाई की गई, जिसके दौरान दो शातिर यात्री सामान चोरों को 25 मई को रात्रि 10:30 बजे चोरी किए गए सामान सहित गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई से पूर्व में पंजीकृत मामले का सफल अनावरण किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि 22/23 मई की रात्रि गाड़ी संख्या 64611 में यात्री के सो जाने का लाभ उठाकर उन्होंने ट्रॉली बैग चोरी किया तथा बहिलपुरवा स्टेशन पर उतर गए थे। बाद में चोरी किए गए सामान को बेचने की योजना बनाते समय सुरक्षा बल की गिरफ्त में आ गए। गिरफ्तार आरोपियों के नाम पवन सिंह निवासी पहाड़िया बुजुर्ग शानी, थाना भरतकूप, जनपद चित्रकूट एवं विकास सिंह उर्फ हर्वजन सिंह निवासी मीरगंज, जनपद बरेली बताए गए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से हरे रंग का ट्रॉली बैग, सोने की झुमकी, मंगलसूत्र, चूड़ियाँ, अंगूठी एवं सोने की चेन सहित लगभग ₹8 लाख मूल्य के आभूषण बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर पूर्व पंजीकृत अभियोग संख्या 15/2025 में धारा 305(C) बीएनएस-2023 के साथ धारा 317(2) की बढ़ोतरी करते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल क्राइम विंग झाँसी से प्र.आ. तौसीफ खान एवं आ. गुरमीत सिंह, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट चित्रकूटधाम कर्वी से निरीक्षक राजेन्द्र कुमार, स.उ.नि. कमलेश कुमार तिवारी व प्र.आ. अशोक कुमार मिश्रा तथा जीआरपी टीम से उ.नि. शालिनी सिंह भदौरिया, प्र.आ. विक्रम सिंह, आ. मानवेंद्र सिंह एवं म.आ. कृष्णा गौतम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।














