झांसी । नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन मुख्यालय उत्तर मध्य रेल प्रयागराज द्रारा उत्तर मध्य रेल झांसी मंडल के डिप्टी सीटीआई राजेन्द यादव नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के शाखा 4 के सचिव बनाये गये हैं। इसके अलावा शाखा 4 के सहायक सचिव पद का दायित्व आनन्द प्रजापति डिप्टी सीटीआई को सौंपा गया है।

संगठन से जुड़े रेल कर्मचारियों ने नव नियुक्त पदाधिकारीगण को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने आशा प्रकट की कि उनके कार्यकाल में कर्मचारियों की समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण होगा।