झांसी। झांसी की मिस प्रेनेट इंटरनेशनल इंडिया अदिति भटनागर ने कंबोडिया में 55 देशों के बीच मिस स्पार्कलिंग ब्यूटी का खिताब जीत कर दुनिया में अपनी खूबसूरती का परचम लहराया।

झांसी में मीडिया से रू-ब-रू अदिति भटनागर ने बताया कि मिस प्रेनेट इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट कॉन्टेस्ट 19 नवंबर 23 को कंबोडिया की राजधानी नोम पेन्ह में आयोजित किया गया था। इसमें उन्होंने 55 देशों के बीच प्रतिनिधित्व कर तिरंगा फहराया। अदिति ने प्रतियोगिता में अपनी बुद्धिमता के लिए मिस स्पार्कलिंग ब्यूटी का खिताब जीता।

अदिति ने बताया कि कपड़ों का पुनः उपयोग पुनर्चकन करें, लंबे समय तक उपयोग के लिए अच्छी गुणवत्ता वाला कपड़ा खरीदें एवं टिकाऊ फैशन की ओर बढ़ने का मूल सिखाया। उन्होंने बताया कि कैसे वातावरण को सुरक्षित रख सकते हैं इसकी जानकारी व प्रचार प्रसार करती आ रही है।

झांसी के सीपरी बाजार के प्रेमगंज निवासी अदिति ने बताया कि वह कंबोडिया के नोम पेन्ह क्षेत्र में एलएसआई विश्वविद्यालय में प्रेजुएशन एवं पोस्ट प्रेजुएशन कार्यक्रम के लिए पांच बच्चों को सौ प्रतिशत छात्रवृति दे रही हैं।

अदिति ने इस दौरान उन सभी का आभार व्यक्त किया जिन्होंने उनका भरपूर सहयोग किया। इस दौरान डॉक्टर अर्चना भटनागर, कमली परीक्षा, आशीष भटनागर, माला मेहरोत्रा, भी उपस्थित रहे जिन्होंने इस विषय पर समाज में जागरूकता फैलाने के लिए इस अभियान में सहयोग किया।