ग्रामीण क्षेत्रों से एक्सयूवी से बकरिया चोरी करने वाला गिरफ्तार

0
130
Oplus_16908288

तमंचा कारतूस सहित 27 सौ रुपए बरामद

झांसी। थाना लहचूरा पुलिस ने एक्सयूवी गाड़ी से ग्रामीण क्षेत्रों में घूम कर बकरिया चोरी करने वाले शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस सहित गाड़ी बरामद कर ली है।

दरअसल, बीते दिनों लहचूरा थाना में एक ग्रामीण ने बकरियों को चोरी हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी थी। इधर मामले को गंभीरता से लेकर एसएसपी ने बकरी चोरी कांड की घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए थे।

एसएसपी के निर्देश पर लहचूरा थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उस समय शिवाजी नगर निवासी समीर खान को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वह क्षेत्र में एक्स यू वी गाड़ी से बकरियां चुराने घूम रहा था। तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके पास से तमंचा, कारतूस सहित 27 सौ की नकदी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक बरामद नकदी बकरी चोरी कर बेचने पर मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here