ऑनलाइन साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के एक लाख रुपये वापस कराए

0
97
Oplus_16908288

झांसी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सीपरी बाजार पुलिस एवं साइबर सेल जनपद झांसी द्वारा महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है।

प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार जय प्रकाश चौबे एवं प्रभारी साइबर सेल उ0नि0 सचिन मिश्र के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा पृथ्वी पाल सिंह के साथ हुई साइबर ठगी की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक एवं एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया। प्रभावी कार्यवाही के फलस्वरूप साइबर फ्रॉड के माध्यम से पृथ्वी पाल सिंह के अकाउंट से ट्रांसफर हुई 1,00,000/- (एक लाख) रुपये की सम्पूर्ण धनराशि को होल्ड कराकर आवेदक के खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में जय प्रकाश चौबे, प्रभारी निरीक्षक थाना सीपरी बाजार, उ0नि0 सचिन मिश्र, प्रभारी साइबर सेल जनपद झाँसी शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here