झांसी। मंडल रेल प्रबन्धक कार्यालय परिसर में रेलवे कर्मचारियों एवं पेंशनरों की शिकायतों के त्वरित समाधान हेतु बनायें गये नवीनीकृत सिंगल विन्डो ग्रीवांस सेल का उद्घाटन 1 जनवरी को मंडल रेल प्रबन्धक दीपक कुमार सिन्हा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा बताया गया कि रेलवे कर्मचारियों व पेंशनरों की समस्याओं के समाधान हेतु सिंगल विन्डो ग्रीवांस सैल का प्रारम्भ 21 सितंबर 23 से किया गया है। इस सेल के माध्यम से मंडल के रेलवे कर्मचारियों व पेंशनरों के प्रकरण प्राप्त किये जाते है तथा प्राप्त प्रकरणों के त्वरित समाधान हेतु कार्मिक विभाग के कर्मचारियों की एक टीम बनाई गई है जो कि निर्धारित समय सीमा में प्रकरणों का समाधान करके कर्मचारियों को रिप्लाई दिये जाते हैं। वर्तमान में सिंगल विन्डों में लगभग 2450 प्रकरणों का समाधान किया जा चुका है। मंडल के कर्मचारी व पेंशनर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान हेतु अपना आवेदन इस सेल के माध्यम प्रस्तुत कर सकते हैं। इस सेल में प्राप्त प्रकरणों में एक यूनिक आई० डी० नम्बर दिया जाता है। इस आई०डी० नम्बर से कर्मचारी व पेंशनर अपने प्रकरण में की गई कार्यवाही की स्थिति जान सकते है। इस सेल के माध्यम से कर्मचारी की समस्याओं का त्वरित समाधान होने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ा है।
इस अवसर पर जनसम्पर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी मंडल में वर्ष 2023 में लगभग 2.500 कर्मचारियों की पदोन्नति की गयी, 540 कर्मचारियों को एम.ए.सी.पी. के अन्तर्गत वित्तीय उन्नयन का लाभ दिया गया एवं अनुकम्पा के आधार पर लगभग 84 मामलो में नियुक्ति प्रदान की गयी। इस मौके पर अपर मंडल रेल प्रबन्धक / इन्फ्रा विवेक मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबन्धक / परिचालन आर० डी० मौर्या, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी ब्रजेश कुमार चतुर्वेदी, वरिष्ठ मण्डल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक संतोष कुमार, वरिष्ठ मंडल संकेत एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अखिल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इन्जीनियर (सीएण्डडब्ल्यू) राहुल शुक्ला, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इन्जीनियर (ओएण्डएफ) अंकित तिवारी, मंडल कार्मिक अधिकारी जी०पी० मिश्रा, सहायक कार्मिक अधिकारी अरूण सिंह तोमर, शैलेन्द्र श्रीवास्तव तथा लवी अब्राहम उपस्थित रहे।













