झांसी। नार्थ सेण्ट्रल रेलवे इम्प्लाॅईज संघ झांसी की कैरिज वैगन एवं वाणिज्य शाखा की प्रबंध कारिणी सभा में मंडल अध्यक्ष रामकुमार सिंह के निर्देशानुसार मंडल सचिव भानुप्रताप सिंह चंदेल की उपस्थिति में सर्वसम्मति से कैरिज वैगन एवं वाणिज्य शाखा झांसी की यूथ विंग का गठन किया गया |
यूथ विंग कार्यकारिणी में शुभम ट्विंकल सोलंकी-अध्यक्ष, शहनवाज अहमद- कार्यकारी अध्यक्ष, अमित शुक्ला, अक्षत त्रिपाठी, राहुल कुशवाहा एवं ठाकुर दास -उपाध्यक्ष, राजेन्द्र सिंह पाल -सचिव, सुजान सिंह एवं अजहरुद्दीन- संयुक्त सचिव, मानवेन्द्र सिंह, उमेश राय, भूपेन्द्र मीना, गौरव बुंदेला एवं उमंग सिंह राजावत- सहायक सचिव, धीरज वर्मा-संगठन सचिव, विनोद-कोषाध्यक्ष, नीरज कुमार-मीडिया प्रभारी, धीरज पटैरिया, अर्जुन सिंह, जितेन्द्र कुमार, सतीश परिहार, उमेश साहू एवं लवकेश मीना को सी डबल्यू सी सदस्य बनाए गए |

इस अवसर पर महिला विंग मंडल सचिव आरती तमोरी, विक्रम सिंह, मनोज सिंह बघेल, मोहम्मद उमर खान, रमेश कुमार, अवधेश दुबे, जगदीश सेन्या, राकेश कुमार, अविनाश शुक्ला उपस्थित रहे |