झांसी । उत्तर क्षेत्र शतरंज (महिला) प्रतियोगिता का आयोजन राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी में 8 जनवरी से प्रारम्भ होगी और 10 जनवरी को समापन होगा। प्रतियोगिता का शुभारंभ 8 जनवरी को प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि डॉ.आदर्श सिंह ( commissioner झांसी ) के द्वारा किया जाएगा l
उत्तर क्षेत्र शतरंज (महिला) प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले 42 विश्वविद्यालयों की प्रविष्टि अभी तक प्राप्त हुई है। उन सभी विश्वविद्यालय के नाम निम्नलिखित है-
कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरूक्षेत्र, सुंदर व्यावसायिक विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला,
महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय बरेली उ.प्र, जम्मू विश्वविद्यालय, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला,
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर उत्तराखंड, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़, गुरु अंगद देव पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय फ़िरोज़पुर लुधियाना, लखनऊ विश्वविद्यालय लखनऊ, श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय बादशाहीथौल टिहरी गढ़वाल,
दिल्ली विश्वविद्यालय दिल्ली, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक, नित्यानंद हिमालयन अनुसंधान एवं अध्ययन केंद्र दून विश्वविद्यालय देहरादून, स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय मेरठ उत्तर प्रदेश,
थापर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी संस्थान पटियाला,
इलाहाबाद विश्वविद्यालय, जम्मू की क्लस्टर यूनिवर्सिटी,
माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर, जी.बी. पंत कृषि विश्वविद्यालय एवं टेक. पाटनगर, सीएसके हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ विश्वविद्यालय, मोहाली (पंजाब), नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, जम्मू का केंद्रीय विश्वविद्यालय,
गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय नई दिल्ली,
सी इस जे एम विश्वविद्यालय कानपूर, डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, सेंट्रल यूनिवर्सिटी पंजाब,
पेट्रोलियम एवं ऊर्जा अध्ययन विश्वविद्यालय, हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय, पाली, चितकारा विश्वविद्यालय पंजाब, गीता विश्वविद्यालय पानीपत हरियाणा, चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय हरियाणा, गुरु जंबेश्वर विज्ञान प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय। हिसार हरियाणा, चौधरी चरण सिंह मेरठ, इंद्रा गांधी विश्वविद्यालय मीरापुर रेवारी
हरयाणा, डीसी्रस्ट मुरथल सोनीपथ हरियाणा, शारदा विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा, वीर माधव सिंह विश्वविद्यालय, आदेश विश्वविद्यालय भटिंडा, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा, राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़, श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ l प्रतियोगिता में 42 विश्वविद्यालय प्रतिभाग करेंगे l
उपयुक्त प्रतियोगिता मे प्रतिभाग हेतु अंतर महाविद्यालय शतरंज (पुरुष/महिला) प्रतियोगिता का आयोजन 6 जनवरी को कराया गया जिसका शुभारंभ खेल अधिकारी डॉ सूरजपाल सिंह कसाना के द्वारा किया गया. खेल अधिकारी के द्वारा प्रतिभागियो को अग्रिम शुभकामनाये दे कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।