पुरानी पेंशन बहाली आन्दोलन ने पकड़ी गति 

झांसी। पुरानी पेन्शन बहाली संयुक्त मंच के बैनर तले चार दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल का समापन हो गया।नार्थ सेण्ट्रल रेलवे मैन्स यूनियन झाँसी, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ झाँसी , राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद झाँसी के साथ ही विभिन्न घटक दलों के कर्मचारी हंगर फास्ट में बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।

एनसीआरएमयू के मण्डल सचिव अमर सिंह यादव ने बताया कि संयुक्त मंच ने क्रमबद्ध आन्दोलन की जो रूपरेखा बनाई है उस पर चरणबद्ध तरीके से कार्य करते हुए संघर्ष को गति दी गई है। ओपीएस आन्दोलन ने इस बीच गति पकड़ी है और रेलवे कर्मचारी इस आन्दोलन को अन्तिम छोर तक ले जाने में पीछे नहीं हटेंगे ! संयोजक डी के खरे (मंडल अध्यक्ष एनसीआरएमयू) ने बताया कि इन चार दिनों में कर्मचारियों का आक्रोश देखने को मिला है। लेकिन सरकार की कान में जूं न रेंगना उनकी मृत संवेदनाओं को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यह अनशन और हड़ताल और भी बड़ा रूप लेगी। जब तक पुरानी पेन्शन बहाल नहीं हो जाती आन्दोलन रूकने वाला नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारी सरकार से आर पार के मूड में है।

सहसंयोजक (प्रान्तीय उपाध्यक्ष/जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ) जितेन्द्र दीक्षित – ने कहा कि देश और प्रदेश की राजधानी से विरोध का बिगुल फूंकने का काम किया है और संघर्ष के बल पर अपनी मांग की पूर्ति कराएंगे। वहीं सहसंयोजक/अध्यक्ष राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद् अखिलेश मिश्रा ने कहा कि राज्यकर्मी और अध्यापक सरकार के रवैये से रुष्ट है। कर्मचारी अपने सम्मान की रक्षा के लिए सड़कों पर है। सेवानिवृत्ति के पश्चात उसके लिए सरकार ने धोखे और फरेब से बनाई हुई नीति नेशनल पेन्शन स्कीम की जो व्यवस्था लागू की है। वह ठगी और शोषण के आधार पर बनी हुई है। कर्मचारियों को हूबहू पुरानी पेन्शन से इतर कुछ स्वीकार्य नहीं है। सरकार अपनी लोककल्याण की परम्परा को छोड़कर पूंजीपतियों के हाथ का खिलौना बन गई है। ऐसे में कर्मचारियों के सम्मुख आन्दोलन करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। इस हठधर्मिता के विरोध में तालाबन्दी भी करना पड़ी, तो कर्मचारी पीछे नहीं हटेगा।

इस दौरान राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के मण्डल अध्यक्ष इं. आरसी पस्तोर, जिला मंत्री भगवानदास कुशवाहा, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रवक्ता अब्दुल नोमान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुशवाहा, संयुक्त मंत्री शिवकुमार पाराशर, बुन्देलखण्ड प्राथमिक शिक्षक संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष मृत्युञ्जय सिंह, मंत्री देवेश शर्मा, ज़िलाध्यक्ष डॉ. अनिरुद्ध रावत, एनसीआरएमयू के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश प्रशाद सिंह, संयुक्त सचिव निर्मल सिंह संधू, उपाध्यक्ष सुनील पाल, राजेश नामदेव,अनिरुद्ध सिंह,आईलिन लाल (शाखा सचिव) जय सिंह यादव, दीपक शिंदे, संजीव द्ववेदी, राजेंद्र यादव, रोहित शर्मा, बृजमोहन सिंह, संजीवन राय(शाखा अध्यक्ष), जितेन्द्र खरे (शाखा अध्यक्ष), सीपी भार्गव अध्यक्ष जिला सयुंक्त ट्रैड यूनियन समन्वय समिति, राम सनेही यादव प्रान्तीय अध्यक्ष जल निगम कर्मचारी संघ, इं. सी पी गुप्ता पूर्व अध्यक्ष क्षेत्रीय डिप्लोमा इंजी. संघ, राम बाबू विशकर्मा जिला मंत्री राज्य कर्मचारी महा संघ, कुंदनलाल उपाध्यक्ष चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ, लाखन सिंह चौहान प्रान्तीय उपाध्यक्ष महासंघ ,जीवन राम , घनश्याम कश्यप, शिक्षक ज्योति विद्यार्थी, उमेश बबेले, भारत भूषण राय, अकील अहमद खान, प्रियम्व्दा मिश्रा, छाया निरंजन, तबस्सुम जहां, मधु पासी, नजीर खान, अनुज शुक्ला, मुकेश वर्मा, पुष्पेन्द्र तिवारी, रविन्द्र प्रकाश, अयाज अहमद अज्जू, जितेन्द्र त्रिपाठी, अफजल खान, राजीव आर्य, विपिन सिंह, मोहित मिश्रा, संजीव अरजरिया, पुष्पेन्द्र रिछारिया, उमेश पाराशर, छिद्दू खान, मोहित वैद्य, जॉर्ज एंथोनी,पंतायती राज्य सेवा संघ जितेन्द्र कांगरे, विहारी लाल वरन,गोतम हंसारिया, सुनील कुमार वर्मा,सुरेन्द्र राजपूत,सुनील तिवारी ,सुमित गुप्ता, राजा चोहान, रोशन लाल, ओम प्रकाश, प्रेम बाबू अध्यक्ष वाहनचालक संघ, रमेश बृजकिशोर पाठक, लखन पाल लो. नि. वि.चतुर्थ श्रेणी संघ,संजीव कुमार यादव(मंडल उपाध्यक्ष जालोन), इंजी.सुभाष यादव, इंजी.कोशल किशोर (ललितपुर) इं. श्रेष्ट कुमार, (लोको पायलट) वी.पी.सिंह, उदय शंकर यादव ,सुभाष यादव,अनुरुद्ध यादव आदि मौजूद रहे। मण्डल कोषाध्यक्ष एनसीआरएमयू जसवंत सिंह ने संचालन किया !