जयकारों के साथ संकल्प की पूर्ति पर पत्रक ग्रंथ सर पर रख अयोध्या किया प्रस्थान

झांसी। जिले के रक्सा क्षेत्र निवासी समाजसेवी कालीचरण सेन अपने हाथों से लिखे 3 करोड़ 83 लाख 91 हजार 768 बार “श्री सीताराम, श्री राम” के पत्रकों का ग्रंथ सर पर रख कर जय सियाराम के जयकारों के साथ श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए। इस ग्रंथ को अयोध्या में मंदिर को सौंप कर अपने संकल्प को पूर्ण करेंगे।

गौरतलब है कि जिले के रक्सा क्षेत्र निवासी समाजसेवी कालीचरण सेन ने 3 करोड़ 83 लाख 91 हजार 768 बार “श्री सीताराम, श्री राम” का अपनी लेखनी से लिख कर अयोध्या में श्री राम मंदिर बने यह संकल्प लिया था। अब जब भगवान श्रीराम का मंदिर का निर्माण हो गया और भगवान की प्राण-प्रतिष्ठा होने जा रही है तो भक्त कालीचरण सेन भाव विभोर हैं क्योंकि उनका संकल्प पूरा होने जा रहा है।

इसी क्रम में शनिवार को ग्राम रक्सा से बैंड बाजा सहित सैंकड़ों ग्राम वासियों ने श्री राम मंदिर रक्सा से समाजसेवी कालीचरण सेन की 3 करोड़ 83 लाख 91 हजार 768 “श्री सीताराम, श्री राम” लिखे पत्रक की शोभा यात्रा निकालकर श्री अयोध्या धाम के लिए रवाना किया और धार्मिक समाजसेवी की बहुत ही भूरी भूरी प्रशंसा की।

इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी उपस्थिति के रूप में ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह राजपूत, राजेश तिवारी, राजू तिवारी, बृजेश तिवारी, राजेंद्र राजपूत, राममिलन यादव, जसवंत सिंह परमार, विमान सिंह, भूपेंद्र सिंह, परमार चंद्रभान सिंह, परमार अशोक कुमार मिश्रा, पूर्व प्रधान आशीष राजपूत, व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल राय, व्यापार मंडल उपाध्यक्ष सुनील खरे, व्यापारी नेता मिंटू मिश्रा, मनी बुंदेला, अरविंद राजपूत, संतोष खरे, अरविंद झा, चरण सिंह चौहान, बनवारी लाल साहू, चरण सिंह यादव, रमेश चंद्र सेन, सुरेश सेन, राजू सेन, राम जानकी मंदिर के महाराज श्री बृजभान, मंचन मिश्रा, बृजकिशोर मिश्रा, नंदी सेन, महेंद्र सिंह परमार, रमेश जोशी, सतीश राय, ओम प्रकाश गुप्ता, अमर दुबे बुंदेला, अनिल झा प्रेम सिंह राजपूत रिंकू गुप्ता पंकज गुप्ता,मुन्नालाल जी भाई साहब, विमल जी खंड कार्यवाहक, सचिन, प्रथम, गोलू, अनुज, पुष्पेंद्र, गोल्डी, अजेंद्र, आशु, मयंक, राहुल, हनी, ध्रुव, अक्षय, विवेक, निमेष, मआई, अभिषेक, ऋषभ, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। आभार व्यक्त अनिल कुमार सेन अन्नू भैया ने किया।