झांसी के गुरसराय का ढोंगी टीकमगढ़ में करता था झाड़-फूंक, पुलिस जांच जारी
टीकमगढ़ (बुंदेलखंड)। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में अंधविश्वास ने शादीशुदा महिला की जिंदगी तबाह कर दी। तीन लड़कियों के बाद पुत्र की चाहत में महिला झांसी के एक मुस्लिम तांत्रिक का शिकार बन गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है क्योंकि उसके पास महिलाओं की भीड़ लगी रहती थी। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है कि उसने तंत्र मंत्र का झांसा देकर किस-किस को अपना शिकार बनाया है।
दरअसल टीकमगढ़ निवासी एक महिला की तीन बच्चियां हैं, वह बेटा चाहती थी। इस दौरान महिला की समस्या का समाधान तंत्र मंत्र से करने तांत्रिक इश्तियाक अली उर्फ राहत बाबा हाल निवासी टीकमगढ़ व मूल निवासी गुरसराय झांसी उसके घर गया। पुलिस के अनुसार उस वक्त आरोपी ने परिजनों के सामने कहा होगा कि मैं तुम्हारा कुछ कर दूंगा, कुछ मंत्रोच्चार कर दूंगा। इस बात पर सभी लोग तैयार हो गए हो गए। उसे भरोसा दिया कि आपको पुत्र रत्न की प्राप्ति हो जाएगी। इस चाह में महिला बाबा के पास कई बार गई। बाबा ने कहा कि आपको इसके लिए अपने घर में तांत्रिक क्रिया करवानी होगी।
इसके बाद यह ढोंगी बाबा अनुष्ठान कराने 11 तारीख को उसके घर तब पहुंचा, जब घर में कोई नहीं था। आरोपी ने पहले महिला के घर का चक्कर लगाया और तांत्रिक क्रिया की सामग्री वगैरह तैयार की। इस दौरान वह महिला के साथ गलत करने लगा। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि तांत्रिक क्रिया के दौरान आरोपी ने उसके कपड़े उतरवा दिए। बाद में उसके प्राइवेट पार्ट को गलत तरीके से टच करने लगा। इस दौरान उसने कहा कि यह तांत्रिक क्रिया का हिस्सा है। महिला को बेहोश कर आरोपी ने उसके साथ रेप किया।
पति को बताई पूरी बात
होश में आने के बाद महिला को पता चला कि रात में तांत्रिक ने उसके साथ गलत किया है। उसने पूरी बात अपने पति को बताई। पति महिला को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंचा। दोनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। इसके बाद महिला का मेडिकल चेकअप हुआ है। आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।











