बलात्कार के आरोप में फरार लेखपाल पकड़ा गया

0
148
Oplus_16908288

झांसी। थाना सीपरी बाजार पुलिस ने डेढ़ माह से बलात्कार के आरोप में फरार चल रहे दतिया जिले में तैनात लेखपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सीपरी बाजार क्षेत्र के मसीहा गंज निवासी महिला ने थाना सीपरी बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके पति की मृत्यु के बाद उसकी मुलाकात मध्यप्रदेश के जिला दतिया के भगुवापुरा सेवढ़ा निवासी रमेश से हुई थी। रमेश सिंह ने उसे शादी करने की बात कहकर लगातार उसका शारीरिक उत्पीड़न किया। बाद ने मंदिर से शादी कर ली। शादी के बाद से रमेश दहेज में दो लाख रुपए की मांग के लिए उसका उत्पीड़न करने लगा मारपीट करने लगा।

महिला का आरोप है कि रमेश सिंह एक दिन घर पर अपने साथी भगुवापुरा सेवढ़ा निवासी दीप नारायण गौड जो लेखपाल के पद पर कार्यरत है को साथ लाया ओर उसकी मारपीट कर लेखपाल से उसका बलात्कार करवा दिया। बलात्कार करने के बाद रमेश ओर लेखपाल दीप नारायण गौड उसे पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने के लिए मजबूर करते रहे। फिर बाद में रमेश ने स्त्री धन छीन कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी थी। डेढ़ माह से फरार चल रहे आरोपी लेखपाल दीप नारायण गौड को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here