झांसी–मानिकपुर रेल खंड पर कई रेलगाड़ियां रहेंगी प्रभावित

0
37

दोहरीकरण कार्य हेतु नॉन-इंटरलॉकिंग ब्लॉक

झांसी। रेल प्रशासन द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि झांसी मंडल के झांसी–मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है। इसी क्रम में खैरार, इचौली एवं अकौना स्टेशनों पर नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य किया जाना प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना कार्य के कारण निम्नलिखित रेलगाड़ियों का संचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।

रद्द रहने वाली रेलगाड़ियां

गाड़ी संख्या 14109 चित्रकूटधाम कर्वी–कानपुर एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 14110 कानपुर–चित्रकूटधाम कर्वी एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64601 मानिकपुर–कानपुर एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64602 कानपुर–मानिकपुर एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64645 खजुराहो–कानपुर एक्सप्रेस 18 जून से 20 जून 2026 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64646 कानपुर–खजुराहो एक्सप्रेस 17 जून से 19 जून 2026 तक रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 11802 प्रयागराज–ग्वालियर एक्सप्रेस 19 एवं 20 जून 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 11801 ग्वालियर–प्रयागराज एक्सप्रेस 18 एवं 19 जून 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64611 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मानिकपुर मेमू 19 जून 2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 64612 मानिकपुर–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 20 जून 2026 को रद्द रहेगी।

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन : गाड़ी संख्या 64613 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–बांदा मेमू 18 एवं 19 जून 2026 को महोबा स्टेशन पर ही शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

गाड़ी संख्या 64614 बांदा–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 18 एवं 19 जून 2026 को महोबा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

विलंब (रेगुलेशन) : गाड़ी संख्या 01027 दादर–गोरखपुर एक्सप्रेस 18 जून 2026 को उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में लगभग 120 मिनट विलंबित संचालित होगी।

गाड़ी संख्या 64602 कानपुर–मानिकपुर मेमू 11 जून से 17 जून 2026 तक झांसी मंडल में लगभग 40 मिनट विलंबित रहेगी।

गाड़ी संख्या 18203 दुर्ग–कानपुर एक्सप्रेस 09, 14 एवं 16 जून 2026 को उत्तर मध्य रेलवे क्षेत्र में लगभग 20 मिनट विलंबित संचालित होगी।

पुनर्निर्धारण (री-शेड्यूलिंग) : गाड़ी संख्या 64645 खजुराहो–कानपुर एक्सप्रेस 11 जून से 17 जून 2026 तक खजुराहो स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 03 घंटे विलंब से प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि यात्रा प्रारंभ करने से पूर्व अपनी गाड़ी की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें तथा हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। यह कार्य भविष्य में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम एवं क्षमता-संपन्न बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here