झांसी। भारतीय जनता पार्टी के झांसी महानगर कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ता संवाद एवं जनसुनवाई कार्यक्रम निवर्तमान जिला महामंत्री अमित साहू जनसुनवाई दिवस अधिकारी की उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित किया तथा उन्हें जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। जनसुनवाई में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर गंभीरता से विचार करते हुए संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु संतोषजनक कार्रवाई का आश्वासन भी दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी प्रांशु डे, जिला मंत्री देवेंद्र दुबे सहित अनेक पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता की समस्याओं के त्वरित निराकरण पर विशेष बल दिया गया।














