झांसी। उत्तर मध्य रेलवे झांसी मंडल द्वारा वर्ष 2021 से नियमित रूप से मंडल के समस्त अधिकारियों द्वारा रात्रि पायदान निरीक्षण किया जा रहा है तथा निरीक्षण के द्वारा पायी जाने वाली कमियों पर संरक्षा सुनिश्चित करने हेतु त्वरित सुधारात्मक कार्यवाही की जा रही है। इसके अलावा 12 दिसम्बर 23 से नियमित रूप से मंडल के अधिकारियों द्वारा LC गेट एवं स्टेशन का रात्रिकालीन निरीक्षण का कार्यक्रम भी चलाया गया है।

अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किये जाने वाले अन्य विभागीय निरीक्षणों के अलावा गेट तथा स्टेशन का रात्रिकालीन निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मंडल के अधिकारी मंडल के विभिन्न खंडों में जाकर स्टेशन तथा गेट पर कार्यरत कर्मचारियों की कार्य प्रणाली का औचक निरीक्षण करते हैं तथा कर्मचारियों को कार्य से संबधित नियमों तथा विनयमों में बारे में जागरूक करते हैं। अधिकारयों द्वारा स्टेशनों तथा गेटो के रात्रिकालीन औचक निरीक्षण से सुरक्षित तथा संरक्षित रेल संचालन को काफी बल मिला है।