झांसी। जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के खरवा गांव में खेत में 42 वर्षीय महिला का रक्त रंजित अवस्था में शव को मिलने से सनसनी फ़ैल गई है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

थाना शाहजहांपुर के खरवा गांव निवासी अरविंद कल अपनी पत्नी ऊषा देवी के साथ खेत पर काम कर रहा था। कुछ समय बाद ऊषा ने अरविंद से कहा की वह गेंहू के खेत पर काम करने जा रही है। शाम पांच बजे जब घर जाए तो उसे भी ले जाना। देर शाम होने पर अरविंद वहां पहुंचा तो ऊषा नही मिली। इस पर वह घर पहुंचा तो ऊषा घर पर भी नही थी। काफी समय गुजरने के बाद अरविंद अपने परिजनो के साथ ऊषा की तलाश में खेत पर निकल गया। जहां ऊषा का रक्त रंजित शवज्ञ पड़ा मिला।

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी देहात ने बताया की घटना का अनावरण करने के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गड है। जल्द ही घटना का अनावरण होगा।