झांसी स्मार्ट सिटी की खुलेगी पोल, डीएम खुद जाएंगे नारायण बाग

0
130
Oplus_16908288

बिना मास्क हकीकत परखने का लिया फैसला

झांसी। सोशल मीडिया की चकाचौंध और धरातल की कड़वी सच्चाई के बीच का फासला अब सीधे जिलाधिकारी की चौखट तक पहुंच गया है। झांसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा इंस्टाग्राम पर नारायण बाग के सौंदर्गीकरण को लेकर किए जा रहे दावों को पर्यावरण कार्यकर्ताओं ने भ्रामक बताया है।
बुधवार को नरेंद्र कुशवाहा और पंकज रावत ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर, बिना मास्क नारायण बाग का औचक निरीक्षण करने की अपील की। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम साहब ने शीघ्र ही स्वयं निरीक्षण करने और नगर निगम की आगामी बैठक में इस मुद्दे को उठाने का ठोस आश्वासन दिया है। कार्यकर्ताओं के अनुसार, स्मार्ट सिटी ने सोशल मीडिया पर नाले की कवरिंग और शुद्ध वातावरण के बड़े दावे किए हैं, लेकिन धरातल पर ₹23 करोड़ खर्च करके भी स्थिति भयावह है। नवनिर्मित पाथवे के किनारे खुले बदबूदार नाले बह रहे हैं, जिससे उठने वाली विषैली दुर्गंध और प्लास्टिक कचरे के कारण दम घुट रहा है। शहर का दूषित पानी छोड़े जाने से ऐतिहासिक बाग की समृद्ध जैव विविधता नष्ट हो रही है और 200 वर्ष पुराना ‘केवड़ा बाग’ उजाड़कर कंक्रीट का पाथवे बना दिया गया है। डीएम साहब के त्वरित आश्वासन से अब नागरिकों में इस धरोहर को बचाने की नई उम्मीद जागी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here