झांसी (बुन्देलखण्ड)। आईआरसीटीसी गोवा पर्यटन के लिए हवाई यात्रा का पैकेज लेकर आया है। यह हवाई टूर पैकेज 15 फरवरी से 18 फरवरी तक 4 दिन एवं 3 रात्रि का होगा। इस टूर में यात्रियों को लखनऊ से गोवा आने/जाने की व्यवस्था फ्लाईट से की गई है एवं ठहरने के लिए तीन सितारा होटल में व्यवस्था है। गोवा में स्थानीय भ्रमण एसी वाहनों द्वारा कराया जायेगा। इस यात्रा के दौरान नार्थ गोवा एवं साउथ गोवा के समुद्री तटों बीच एवं सांयकाल में क्रूज से माण्डवी नदी में भ्रमण कराया जायेगा। दो व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 22,200 रुपए एवं तीन व्यक्तियों के एक साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति 22,000 रुपए का पैकेज का मूल्य है। उक्त यात्रा की बुकिंग हेतु पर्यटन भवन गोमती नगर लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय एवं आईआरसीटीसी की बेवसाइट से ऑनलाइन बुकिंग भी कराई जा सकती है। अधिक जानकारी एवं बुकिंग के लिए लखनऊ में मोबाइल संख्या – 9794863619/29/31/35/36। कानपुर-9794844569/66/9794863637। इलाहाबाद- 9794863628, गोरखपुर में 9794863609/9797844561। वाराणसी- 9794844570/9794863616। झांसी 9140942868 एवं आगरा 9794863617/41 से प्राप्त की जा सकती है। उक्त जानकारी अश्विनी श्रीवास्तव मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक आईआरसीटीसी/ उ.क्षे. लखनऊ ने दी है।