झांसी(बुन्देलखण्ड)। मायके गई पत्नी ने जब ससुराल आने से इन्कार कर दिया तो पति दुखी हो गया। उसने पत्नी की बेरुखी से हताश होकर विषाक्त का सेवन कर लिया। मध्य प्रदेश के करैरा निवासी २४ वर्षीय कुलदीप एक वर्ष पहले शादी हुई। कुछ समय बाद उसकी पत्नी मायके समथरा चली गई। पत्नी को लिवाने के लिए वह अपनी ससुराल समथरा गया और पत्नी से वापस घर चलने को कहा, किन्तु कतिपय कारणों से उसकी पत्नी ने मायके से आने से इन्कार कर दिया। पत्नी के इन्कार करने से वह इतना दुखी हो गया कि उसने विषाक्त का सेवन कर लिया। हालत बिगडऩे पर परिजन घबरा गए और उसे गम्भीर अवस्था में झांसी लाकर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।