झांसी स्टेशन के पश्चिमी द्वार पर परिवर्तित स्थान पर आरक्षण कार्यालय प्रारंभ

0
77

आरक्षित/अनारक्षित कार्यालय के नए भवन का मंडल रेल प्रबंधक ने किया लोकार्पण

झांसी रेलवे स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों के दृष्टिगत यात्रियों को निर्बाध, सुगम एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के पश्चिमी द्वार के सामने नव-स्थापित आरक्षण कार्यालय को परिवर्तित स्थान पर प्रारंभ किया गया है। इस नवीन आरक्षण कार्यालय का औपचारिक उद्घाटन बुधवार को मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार द्वारा किया गया। इस नए भवन में आरक्षित एवं अनारक्षित दोनों प्रकार की टिकट मिलेंगी।

उद्घाटन के उपरांत मंडल रेल प्रबंधक ने आरक्षण कार्यालय का निरीक्षण कर यात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का अवलोकन किया।

झांसी स्टेशन पर पुनर्विकास कार्यों के दौरान भी यात्रियों को बेहतर एवं निर्बाध सेवाएं उपलब्ध कराना रेलवे प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से आरक्षण कार्यालय को सुव्यवस्थित रूप से नए स्थान पर स्थानांतरित कर सभी आवश्यक सुविधाओं के साथ संचालित किया गया है, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) प्रेम प्रकाश शर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) अशोक प्रिय गौतम, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (फ्रेट) नीरज भटनागर, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर पूर्व आयुष श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक उर्वशी कुमारी, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक सामान्य सीमा तिवारी, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार शर्मा, मंडल इंजीनियर मुख्यालय रविकांत नवीन सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं रेलकर्मी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here