कोलंबस क्रिकेट अकैडमी की तीन मैचों की सीरीज़ का खिताब कोलंबस ब्लू ने जीता

0
40

भाजपा के निवर्तमान महामंत्री अमित साहू द्वारा पुरस्कार वितरित 

झांसी। कोलंबस क्रिकेट अकैडमी द्वारा आयोजित तीन मैचों की रोमांचक क्रिकेट सीरीज़ का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें कोलंबस ब्लू ने कोलंबस रेड को 2 विकेट से पराजित कर सीरीज़ 2-1 से अपने नाम कर ली।

फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए युवराज कुशवाहा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन बल्लेबाज़ी के लिए उन्हें बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार भी प्रदान किया गया। वहीं बेस्ट बॉलर का पुरस्कार राम सोनी, बेस्ट फील्डर का पुरस्कार प्रख्यात लोहिया तथा अमेज़िंग प्लेयर का पुरस्कार सूर्यांश तिवारी को दिया गया।

पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला महामंत्री, पूर्व बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज अध्यक्ष एवं समाजसेवी अमित साहू उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मैच की टॉस प्रक्रिया उनकी धर्मपत्नी किरण साहू द्वारा संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर सेंट कोलंबस स्कूल के डायरेक्टर अब्दुल शाहिद एवं अमित साहू ने खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं प्रदान कीं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत भी किया गया।

कार्यक्रम में कोलंबस क्रिकेट अकैडमी के कोच मुहम्मद शाहिद एवं आशुतोष तिवारी के साथ राहुल कुशवाहा, अनूप ठाकुर, अनमोल राजपूत, आदित्य यादव और मुहम्मद अयाज़ सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सीरीज़ के सफल आयोजन और खिलाड़ियों के उत्साहपूर्ण प्रदर्शन ने उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया तथा युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here