NCRES की शाखा नंबर 3 की प्रबंधकारिणी सभा में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा 

0
39

झांसी। NCRES की शाखा नंबर 3 की प्रबंधकारिणी सभा का आयोजन शुक्ल सदन में मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव एवं मंडल कोषाध्यक्ष महेंद्र सेन की उपस्थिति में किया गया ।

इस दौरान शाखा सचिव निखिल पांडे ने बताया कि झांसी मंडल में सी .सी. टी. सी वर्ग के लगभग 70/80 पद रिक्त पड़े हैं जिन्हें भरने के लिए विगत वर्ष 2018 से विभागीय परीक्षाएं नहीं हो पाई हैं, जिसके कारण अन्य कार्यरत CCTC कर्मचारियों पर कार्य का अत्यधिक बोझ पड़ रहा है और पात्र कर्मचारियों को पदोन्नति के अवसर प्राप्त नहीं हो पाने से कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान भी हो रहा है ।

मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने इसको गंभीरता से लेते हुए तत्काल मंडल रेल प्रबंधक को पत्र लिखकर शीघ्र परीक्षा करने हेतु मांग की हैं और बताया कि झांसी मंडल के पार्सल पोर्टर वर्ग का समायोजन भी किया जाना प्रस्तावित है, जिससे इनकी सीसीटीसी (CCTC) वर्ग की परीक्षा में सम्मिलित होने की पात्रता भी समाप्त हो जाएगी ।

मंडल सचिव गौरव श्रीवास्तव ने उक्त पदों के समायोजन पूर्व सीसीटीसी (CCTC) की परीक्षा को अतिशीघ्र संपन्न करने हेतु मांग रखी। इस दौरान निखिल पांडे, के एस शुक्ला, अवधेश दुबे, नीतेश कुशवाहा, जगदीश सेन्य, ब्रजेश तिवारी, दीपक रायकवार, धीरज पटेरिया, कुमारी अंजली प्रजापति आदि उपस्थित रहे। सभा का संचालन एवं आभार शाहनवाज अहमद ने किया ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here