झांसी में शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

ओरछा (मप्र)। मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले के ओरछा थाना क्षेत्र में वनगाय हाईवे पर सोमवार की रात भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ।

झांसी में एक शादी समारोह में शामिल होने गया यह परिवार सोमवार देर रात घर वनगाय लौट रहे थे। जैसे ही वनगाय पहुंचे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में वनगाय निवासी रामेश्वर यादव 45 वर्ष, उनका 13 साल का बेटा कृष्णा और भतीजे मंगल यादव ने मौके पर दम तोड़ दिया। रामेश्वर की पत्नी राजकुमारी के पैरों पर से वाहन गुजर गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा इतना भीषण था कि तीनों के अंग भंग हो गए।

सूचना मिलने पर पहुंची ओरछा पुलिस ने सभी मृतकों को ओरछा के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। मंगलवार सुबह पोस्टमॉर्टम करवाया गया और आगे की कार्यवाही शुरू की गई। घायल महिला को झांसी में इलाज के लिए भेजा गया है। इस घटना से ग्रामवासियों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में मातम पसर गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।