प्रयागराज। 20-21 मार्च को HQ/PNM मीटिंग में उत्तर मध्य रेल के महाप्रबन्धक रविंद्र गोयल एवं AIRF के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। कारखाना झांसी से मण्डल मंत्री काॅ0 संदीप सिन्हा २ााखा मंत्री काॅ0 के मुरलीधर अय्यर एवं महिलाओं की समस्याओं पर केन्द्रीय उपाध्यक्ष ऊषा सिंह २ाामिल हुई। इस दौरान कारखाना कर्मचारियों के हित में निम्नलिखित मुद्दों पर सहमति बनीं।
1. 01 व 02 जून 2022 को हुई टूल टाउन हड़ताल की अवधि के वेतन भुगतान पर चर्चा की गई, जिसमें GM द्वारा PCPO महोदय को आदेशित किया गया हैं कि झाँसी कारखाना प्रशासन द्वारा 01 व 02 जून-2022 सम्बन्धी हड़ताल के समस्त दस्तावेजों की जाँच उपरान्त अग्रिम कार्यवाही जल्द से जल्द सुनिश्चित की जाए।
2. रेलवे बोर्ड के पत्रांक अनुसार 01.01.2016 को या इसके बाद विनमित पदौन्नति पर वित्तीय उन्नयन का लाभ प्रदान करने हेतू विकल्प चुनने का अवसर लगभग 01 माह के लिए Extand करने की मांग यूनियन द्वारा की गई थी, जिसे PCPO महोदय द्वारा नोट कर लिया गया हैं।
3. झांसी कारखाने में SBF के तहत विधि स्नातक LLB करने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को छात्रवृत्ति प्रदान करने हेतू जल्द ही आदेश करने का आश्वासन दिया गया।
4. मल्टी स्कलिंग के नाम पर झाँसी कारखाने में अन्य कैडरों में लगे हुए सुपरवाइजर को उनके मूल कैडर में ही रखने हेतु PCME महोदय से वार्ता की।
5. वैगन मरम्मत कारखाना झाँसी में टाईपिंग योग्यता परीक्षाओं में तृतीय अवसर प्रदान करने हेतु स्वीकृति प्रदान की गई हैं व पत्र निर्गत कर दिया गया हैं।
6. पेन्शन प्राप्ति हेतु कर्मचारियों की आश्रितों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं जिसका निदान PCPO द्वारा प्रथम वरियता से करने के आदेश जल्द ही कर दिए जाएंगे।
7. कारखाने में पीने की पानी की समस्या को लेकर PCME से वार्ता उपरान्त कारखाने में विभिन्न स्थलों पर RO पाॅईन्ट और लगाने की बात की जो संतोष जनक रही।