झांसी। नाॅर्थ सेन्ट्रल रेलवे मेन्स यूनियन ई.एम.एस.-1 कारखाना शाखा झाँसी में मुख्यालय मण्डल संयुक्त सचिव काॅ. आफाक अहमद, मुख्यालय मंडल सहायक सचिव जीएस शर्मा एवं शाखा सचिव के.मुरलीधर अय्यर , शाखा अध्यक्ष आशीष नायक के नेतृत्व में रेल सेवा निवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष आशीष नायक ने की। संचालन शाखा मंत्री के .मुरलीधर अय्यर द्वारा किया गया।

इस दौरान शाखा मंत्री ने सभी रेल सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनायें दीं साथ की यूनियन परिवार की ओर से उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि आज कारखाना झाँसी से 10 कर्मचारी रेल सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उन साथियों को हार्दिक शुभकामनायें दी, साथ ही कारखाना झाँसी के बारे में उपस्थित साथियों को जानकारी दी।
रेल कारखाना हॉकी टीम के वर्षों से कप्तान रहे और कारखाना हॉकी सेक्रेटरी शाहिद कुरेशी को एन सी आर एम यू ने रेल श्री प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया साथी उनके जीवन में हॉकी के क्षेत्र में अनिग्नित उपलब्धियां हासिल की उनका विस्तार पूर्वक चर्चा की गई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष रामकुमार परिहार, शाखा कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, शाखा उपाध्यक्ष राजा भैया, दयाशंकर यादव, अनिरूद्व सिंह, अरविंद मीणा, सहायक सचिव ऋषि मोहन पांडे, मानसिंह, सुदामा राय, संजीव सिंह तोमर ,मानसिंह यादव, आलोक श्रीवास्तव, शाखा के पूर्व अध्यक्ष फारोख पिस्टनजी,रामकुमार विश्वकर्मा मदन, रमेश ,आदि उपस्थित रहे। अंत में शाखा अध्यक्ष आशीष नायक ने आभार प्रकट किया।